फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   District level voter awareness program organized in Balod

मतदाता जागरूकता रैली : बारिश के बीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने मतदान के लिए दिलाई शपथ

Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

बालोद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। कलेक्टर ने मतदान के लिए शपथ दिलाई तो एसपी डॉ. जितेंद्र यादव साइकिल चलाते हुए नगर का भ्रमण करते रहे। 
 

विज्ञापन
District level voter awareness program organized in Balod
मतदाता जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। यहां पर कलेक्टर ने मतदान के लिए शपथ दिलाई तो एसपी डॉ. जितेंद्र यादव साइकिल चलाते हुए नगर का भ्रमण करते रहे। उनके साथ बच्चे भी शामिल रहे। वहीं, कलेक्टर कुलदीप शर्मा मंच छोड़कर बारिश में बच्चों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जा पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि हमारे पास आपके जैसे तथा एंबेसडर हैं, जो कि पूरे बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान करने में सक्षम हैं। इस दौरान बालोद जिले के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के एंबेसडर पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने अपने अंदाज में छत्तीसगढ़ी संगीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का भी प्रयास किया। स्कूली बच्चों 'करबो मतदान, बालोद' की मानव श्रृंखला भी बनाई गई।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों तक लेकर जाएं
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस स्वीप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर आप सभी बच्चों की अहम जिम्मेदारी है। रिमझिम फुहारों के बीच आप जब अडिग हैं तो यह निश्चित है कि आप सब शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए भी अडिग हैं।  कलेक्टर ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत 82 है, पर यहीं तक हमें नहीं रहना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हम केवल 82 प्रतिशत अंक लेकर संतुष्ट नहीं रहते हमेशा अपना प्रतिशत 100 तक लेकर जाना चाहते हैं। आपको मतदान केंद्र तक लोगों को पहुंचाना है, लोगों को जागरूक करना है। आज से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एसपी डॉ. जितेंद्र यादव , जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, विकास देशमुख, मुकुल साव, ओपी साहू सहित सैकड़ों बच्चे साइकिल में शहर का भ्रमण करने निकले। नारे और हाथों में बैनर पोस्टर लिए लोगों को जागरुक करते नजर आए।

18 वर्ष पूरे करने वाले सूची जुड़वाएं नाम
एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन यह कोशिश कर रही है कि सभी तरह के मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाए। वह जागरूक हों और मतदान केंद्रों तक पहुंचे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिन लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़वाना है और एपिक कार्ड बनवाना है।



लगातार चलेगा अभियान
कलेक्टर डॉक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता का यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा। वे शत प्रतिशत मतदान बालोद जिले में करना चाहते हैं। जैसे सभी चीजों में बालोद जिला अव्वल रहता है, वैसे ही मतदान में भी यह जिला अव्वल रहे। इसमें महक जिला प्रशासन ही नहीं, बल्कि सभी स्कूली बच्चे और आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। सब मिलजुल कर पूरे बालोद जिले को नंबर वन बना सकते हैं। इस आयोजन में बच्चों को भी मतदान से जुड़ी हुई अपनी बातें रखने के लिए मंच दिया गया।

लालच में न आएं
पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी वोटरों को साधना है। वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उनकी प्राथमिकता यह होगी कि खरीदने वाला कोई भी हो बिकने वाला कोई भी न हो। यह शराब और साड़ी के चक्कर में, कपड़ों के चक्कर में जो मतदाताओं को खरीदने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों से दूर रहने एवं मतदान के महत्व को समझने और स्वयं को जागरूक करने के विषय पर हम सदैव काम करेंगे।

हाथों में मंजीरा लेकर जनता को मतदान के लिए जागरूक
जागरूकता कार्यक्रम के एंबेसेडर डोमार सिंह कुंवर ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में एक जबरदस्त संगीत गाया। ठेठ देसी अंदाज में हाथों में मंजीरा लिए पद्म श्री डोमार सिंह कुंवर ने लोगों का खूब मनोरंजन कराया। इसके बाद संगीत सुनकर लोगों ने खूब ठहाके लगाए, अब यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

प्रशासन की तारीफ 
पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने के बाद से प्रशासन की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। प्रशासन का अमला यहां लोगों को जागरूक करने वाला काम कर रहा है और जिस हिसाब से प्रशासन काम कर रहा है, मतदान का प्रतिशत जरूर बढ़ेगा।


जगदलपुर में मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
सुकमा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा मे स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से वोट की आकृति बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। भारत के लोकतंत्र मे आस्था बनाए रखने के लिए बिना भय, लालच, एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने और किसी प्रकार के धन, सामान, खान-पान की वस्तु आदि का प्रलोभन स्वीकार नहीं करने का वचन दिया गया। 

साथ ही अपना किसी भी प्रकार के दबाव में आये बिना शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बीएल औरसा, प्रिंसिपल टी श्रीनिवास राव और सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed