फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'direct cash transfer scheme shall not apply'

'लागू नहीं होगी डाइरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम'

Sat, 13 Apr 2013 04:53 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
'direct cash transfer scheme shall not apply'

केंद्र सरकार जहां अपनी नगद राशि हस्तांतरण योजना को जल्द ही पूरे देश में लागू करना चाहती है वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे राज्य में लागू करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गरियाबंद जिले के फिंगेफ्रवर में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को यह घोषणा की।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्डधारकों को राशन सामग्री के बदले नगद राशि देने की योजना अव्यावहारिक है। राज्य में इसे लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का पहला खाद्य सुरक्षा कानून छत्तीसगढ सरकार ने बनाकर 42 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को इसके माध्यम से सस्ते अनाज की गारंटी दी है। इस कानून के तहत हम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन सिंह ने कहा कि राशन सामग्री के बदले उपभोक्ता को महज कुछ रुपए थमा देने से ही काम नहीं चलेगा। किसी भी गरीब परिवार के लिए थोड़ी सी नगद राशि उसके भरपेट भोजन का विकल्प नहीं बन सकती।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सहित योजना आयोग ने भी छत्तीसगढ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed