फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dhyanchand election issue chhattisgarh assembly election

राजनांदगांव में ध्यानचंद भी चुनावी मुद्दा

Tue, 05 Nov 2013 01:22 PM IST
सुदीप ठाकुर/ अमर उजाला, राजनांदगांव
सुदीप ठाकुर/ अमर उजाला, राजनांदगांव Updated Tue, 05 Nov 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
dhyanchand election issue chhattisgarh assembly election

छत्तीसगढ़ ही नहीं देश में हॉकी की नर्सरी के नाम से मशहूर राजनांदगांव में गाहे-बगाहे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भी चुनावी मुद्दा बन गए हैं।

विज्ञापन


कोई छह दशक से भी अधिक समय से राजनांदगांव में पूर्व रियासत के राजा महंत सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा होती आ रही है, जिसमें न जाने कितने ओलंपियन हिस्सा ले चुके हैं, बल्कि कई खिलाड़ियों को तो यहां खेलने की वजह से ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिनमें डुंगडुंग का नाम खासतौर से लिया जाता है। यही नहीं, यहां के हॉकी खिलाड़ी एरमन बेस्टियन रोम ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन


हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पहल से अब राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बन रहा है। पचास हजार दर्शकों की क्षमता वाला दिग्विजय स्टेडियम यहां पहले से है, लेकिन जल्द ही एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ रमन अपनी उपलब्धियों में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उल्लेख करना नहीं भूलते। मगर मुश्किल यह है कि
हॉकी से जुड़े रहे और कभी राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का जौहर दिखा जा चुके कांग्रेसी महापौर नरेश डाकलिया उन्हें यह श्रेय अकेले कैसे लेने दें।

डाकलिया के मित्रों में भारतीय टीम के गोलकीपर रहे मीर रंजन नेगी का भी नाम है। सो, डाकलिया की पहल से इस निर्माणाधीन स्टेडियम के ठीक सामने मेजर ध्यानचंद का स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें हॉकी के जादूगर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। हालांकि चुनाव की वजह से इसका अनावरण नहीं हो सका है।

raman singh chhattisgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed