फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Delhi CM Kejriwal questioned by CBI: Furious AAP workers protest in Raipur

दिल्ली CM केजरीवाल से CBI ने की पूछताछ: भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया प्रदर्शन, केंद्र पर जमकर बरसे

Sun, 16 Apr 2023 04:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 04:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए सीबीआई की ओर से तलब किए जाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal questioned by CBI: Furious AAP workers protest in Raipur
आप ने रायपुर में किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए सीबीआई की ओर से तलब किए जाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। भड़के आप कार्यकर्ताओं ने रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन





यहां पर प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप के खिलाफ केंद्र सरकार और उनके नेता मंत्री साजिश रच रहे हैं। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से बीजेपी के लोग बौखलाए हैं। इस वजह से मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रही है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है।
विज्ञापन

 





'आप के हाथों होगा बीजेपी का पतन' 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और ईडी, सीबीआई और आईटी को आगे करके के मोदी सरकार आप नेताओं को डरा रही है। उसने पहले आप के नेताओं-मंत्रियों को साजिश करके फंसाया अब  सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने साजिश रची जा रही है।



उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कितनी भी साजिश कर लें, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कभी झुकने वाले नहीं हैं। आप के कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ता रहेगा। आरोप लगाया कि पहले इस देश विरोधी सरकार ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को साजिश रचकर जाल में फंसाया और उन्हें जेल में डाल दिया। बीजेपी ये अच्छी तरह से जान लें कि बीजेपी का पतन आप के हाथों होगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed