फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body thrown in sack after killing nine year old girl in chhattisgarh mungeli

Chhattisgarh: नौ साल की बच्ची का घोंटा गला, बोरी में भरकर फेंका अर्धनग्न शव; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 14 Oct 2022 01:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। बच्ची की उम्र करीब 8-9 साल की है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
dead body thrown in sack after killing nine year old girl in chhattisgarh mungeli
झाड़ियों में फेंका गया बोरी में भरकर बच्ची का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार रात नौ साल की बच्ची का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला है। उसे एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन



चरवाहों ने देखी बोरी तो दी सूचना
जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चरवाहे मवेशियों को लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़ी एक प्लास्टिक बोरी पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरी ऊपर से बंधी हुई थी। इस पर उन्होंने गांव के कोटवार को इसकी जानकारी दी। कोटवार ने मौके पर पहुंच बोरी को बाहर से छुआ तो उसे किसी का शव होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के गले में मिला 786 का लॉकेट
शव मिलने की सूचना पर कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने देखा कि बोरी का मुंह गमछे से बंधा हुआ था। इस पर उसे खोला गया तो अंदर बच्ची का अर्धनग्न शव मिला। उसके हाथ-पैर मोड़कर बोरी में डाला गया था। बच्ची के गले में 786 का लॉकेट था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन



शव के एक दिन पुराना होने की आशंका
पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आशंका है कि गला घोंटकर बच्ची को मारा गया है। शव के एक दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। बच्ची के शव की फोटो आसपास के थानों में शिनाख्त के लिए भिजवाई गई है। इसके अलावा मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है। पहचान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed