{"_id":"5f9d35c08ebc3e9bea14eddf","slug":"crpf-jawan-shot-himself-with-service-revolver-dead-in-sukma-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
Sat, 31 Oct 2020 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Revolver
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के जवान कमल कांत रोहिदास (27) ने शुक्रवार रात अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान बीती रात जब अपने बैरक में थे तब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। जब जवान रोहिदास के कक्ष में पहुंचे तब उन्होंने वहां उसे गंभीर रूप से घायल देखा। जवानों ने रोहिदास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोहिदास उड़ीसा के झारसुगड़ा जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है। उन्होंने हालांकि बताया, अब तक की जांच से जानकारी मिली है कि वह किसी युवती से प्रेम संबंध को लेकर परेशान था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।