जमीन विवाद में पति-पत्नी के हाथ पांव काटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कुनकुरी के एक खौफनाक मामले में आरोपियों ने एक पति-पत्नी के हाथ पांव काट दिए।
दुलदुला थाना क्षेत्र के सिरिमकेला गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर पत्नी-पत्नी के हाथ पांव काट डाले।
हमले में किसान कमलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने महिला के दोनों पैर काट दिए हैं। घटना उस समय घटी जब कमलेश्वर गांव में खेत पर हल चला रहा था।
आरोपी खुद पहुंचे थाने
पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णा, हीरामणि और जगतपाल ने खुद ही पुलिस के पास पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपियों के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले अंडमान से आकर मृतक कमलेश्वर से यह जमीन खरीदी थी।
आरोपियों ने अपने बयान में कहा कि कमलेश्वर से जमीन खरीदने के बाद भी वह इस जमीन पर काम कर रहा था इसलिए यह विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।