{"_id":"64c3d31a7931d3d7ab0ccb9a","slug":"cousins-strangled-middle-aged-man-to-death-in-kanker-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Kanker : चचेरे भाइयों ने खेत में सो रहे अधेड़ को उतारा मौत के घाट, चल रहा था जमीनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Kanker : चचेरे भाइयों ने खेत में सो रहे अधेड़ को उतारा मौत के घाट, चल रहा था जमीनी विवाद
Fri, 28 Jul 2023 08:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:09 PM IST
सार
कांकेर जिले में चचेरे भाइयों ने अधेड़ की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अन्तागढ़ थाना क्षेत्र खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे अधेड़ की चचेरे भाईयों ने ही गला घोंटकर हत्या कर दिया. कांकेर पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किसान का उसके चचरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
अन्तागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि अन्तागढ़ थाना क्षेत्र के डोंगरीपारा पोड़गांव में निवासी किसान महेश मातलाम का शव खेत में बनी झोपड़ी में मिला था. प्रथम दृष्टया गले और सीने में चोट का निशान था. पुलिस ने परिजनों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की। मुखबिरों से सूचना मिली कि चचेरे भाइयों के साथ अनबन थी. चचेरे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार किया. दो आरोपी चमार सिंह मतलाम और गोकुल मतलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन