फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus in Chhattisgarh updates Hindi News Positive cases toll rises

Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोराना संक्रमण के 16 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 148 हुई

Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chhattisgarh updates Hindi News Positive cases toll rises
घर लौटते प्रवासी - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कहर से छत्तीसगढ़ भी अछुता नहीं है। प्रवासियों के लौटने के बाद यहां भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के कोरबा, कांकेर और बेमेतरा जिले में 16 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के 12 लोगों में, कांकेर जिले के तीन लोगों में तथा बेमेतरा जिले के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर लोग प्रवासी मजदूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में जिन 12 लोगों में कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे देश के कई अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे थे। उन्हें दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 16 नए मामले सामने आने के बाद इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। इनमें से 59 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में राज्य में इस वायरस के 89 रोगियों का इलाज चल रहा है।


गुरुवार तक राज्य में 45,522 लोगों के नमूनों की जांच कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed