फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus in Chhattisgarh five new Positive cases found on Thursday

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में पांच नए मामले, विधानसभा में पत्रकारों का प्रवेश प्रतिबंधित

Thu, 26 Mar 2020 03:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआी, रायपुर
पीटीआी, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chhattisgarh five new Positive cases found on Thursday
Coronavirus in Chhattisgarh - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोराना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को राज्य सरकार ने राजनांदगांव के 26 वर्षीय युवक में तथा रायपुर में 26 वर्षीय युवती में कोराना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की थी। देर रात राज्य में तीन और नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन


रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर नितिन एम नागरकर ने बताया कि बुधवार रात कोरोना वायरस प्रभावित तीन नए मरीजों के बारे में जानकारी मिली थी। इनमें से एक मरीज रायपुर से, एक महिला बिलासपुर से और एक अन्य मरीज दुर्ग जिले से हैं।
विज्ञापन


नागरकर ने बताया कि छह मरीजों में से रायपुर के तीन मरीजों और दुर्ग जिले के एक युवक का इलाज रायपुर के एम्स में किया जा रहा है। जबकि दो अन्य लोगों का इलाज उनके जिला मुख्यालय में स्थित अस्पतालों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पिछले सप्ताह लंदन से लौटी 24 वर्षीय युवती कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थी। उसकी रिपोर्ट में वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की हालत में सुधार हो रहा है। इधर राज्य के जनसंपर्क विभाग ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संवाददाता सम्मेलन में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को तत्काल सेल्फ क्वारंटाइन यानी खुद को पृथक रखने और स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा है। इस महीने की 20 तारीख को इस संवाददाता सम्मेलन में भोपाल के कोरोना वायरस संक्रमित पत्रकार के भी शामिल होने की पुष्टि हुई है।


वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस महामारी के कवरेज के दौरान पूरी सावधानी बरतें, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें और प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि से बचें। विधानसभा में पत्रकारों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed