फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus Chhattisgarh gets first quarantine centre for pregnant women

छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए पहला क्वारंटीन सेंटर बनाया गया

Sun, 07 Jun 2020 05:52 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 07 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Chhattisgarh gets first quarantine centre for pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पृथक केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पृथक केंद्र यहां से लगभग 120 किलोमीटर दूर केसला गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया गया है। फिलहाल उसमें आठ गर्भवती महिलाएं ठहरी हुई हैं। वे सभी प्रवासी कामगार हैं, जो दूसरे राज्यों से यहां आई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को पृथक केंद्रों में विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए पहला पृथक केंद्र बिलासपुर जिले के केसला गांव में बनाया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि केंद्र में पौष्टिक आहार, स्क्रीनिंग सुविधाओं और सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। दिन में तीन बार केंद्र की सफाई की जाती है। 24 घंटे चिकित्सा कर्मी तैनात रहते हैं। राज्य में शनिवार तक 19,732 पृथक केंद्रों में 2,31,536 लोगों को रखा गया था, जिनमें अधिकतर प्रवासी कामगार हैं। इसके अलावा 52,997 लोगों को एहतियातन घरों में पृथक रखा गया है। छत्तीसगढ़ में अबतक 997 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 734 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। 259 लोग ठीक हो गए हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed