फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   coronavirus after death of mother in varanasi youth along with friends walking to cover distance from raipur

मां की मौत के बाद पैदल ही रायपुर से वाराणसी जा रहा है युवक, तीन दिन में पहुंचा बैकुंठपुर

Sat, 28 Mar 2020 08:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Mar 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
coronavirus after death of mother in varanasi youth along with friends walking to cover distance from raipur
मुराकीम रायपुर से पैदल वाराणसी जा रहे हैं - फोटो : ANI

देश में 21 दिनों की संपूर्ण देशबंदी जारी है। ऐसे में रेल, बस, विमान और सभी तरह की सेवाएं बंद हैं। जिसकी वजह से कई लोग पैदल ही अपने गांव लौट रहे हैं। हालांकि इस बीच कई ऐसे लोग हैं जो अपनों को खोने के बावजूद पैदल ही रास्ता तय कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां अपनी मां को खोने के बाद युवक रायपुर से पैदल चलकर वाराणसी जा रहा है।

विज्ञापन


इस युवक का नाम मुराकीम है। वह अपने दो दोस्तों विवेक और परवीन के साथ रायपुर से उत्तर प्रदेश के वारणसी पैदल चल रहे हैं। मुराकीम की मां की 25 मार्च को मौत हो गई थी। वे तीन दिनों में रायपुर के कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे।
विज्ञापन


मुराकीम के एक दोस्त ने कहा, 'हम लगभग 20 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं और हमने दो-तीन लोगों से रास्ते में लिफ्टी ली। जब हम बैंकुठपुर पहुंचे तो यहां मौजूद एक मेडिकल दुकान के मालिक ने हमारी मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केवल मुराकीम ही नहीं कई लोग अपने गांव, राज्यों को लौट रहे हैं। ये लोग खुद को जिंदा रखने के लिए सैकड़ों मील का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। इनकी जद्दोजहद घर पहुंचने की है ताकि उन्हें भूख से न मरना पड़े। कुछ इसलिए वापस अपने घर कजा रहे हैं ताकि उनके बच्चों को भूख से तड़पना न पड़े। सरकार बेशक सभी लोगों की सहायता करने की कोशिश कर रही है लेकिन मौजूदा हालात में यह हालात नाकाफी साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed