फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Coronavirus: 28 new patients were corona infected in Chhattisgarh, no death

कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ में 28 नए मरीज हुए कोरोना संंक्रमित, कोई मौत नहीं

Sun, 24 Oct 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 24 Oct 2021 03:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शनिवार को वायरल संक्रमण के कारण कोई ताजा मौत नहीं हुई है। राज्य में अभी भी मरने वालों की संख्या 13,572 है।

विज्ञापन
Coronavirus: 28 new patients were corona infected in Chhattisgarh, no death
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 10,05,827 हो गई है। बीते एक दिन में राज्य में 28 नए मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में शनिवार को वायरल संक्रमण के कारण कोई ताजा मौत नहीं हुई है। राज्य में अभी भी मरने वालों की संख्या 13,572 है। चार लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,92,025 हो गई, जबकि आठ अन्य लोगों ने दिन बीते कल अपने घर पर क्वांरटीन का समय पूरा कर लिया। राज्य में अभी 230 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन

 

जांजगीर-चांपा जिले में छह नए मामले दर्ज किए गए। दुर्ग जिले में पांच और सुकमा जिले में चार मामले दर्ज किए गए। रायपुर सहित तीन जिलों में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए। 18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार के दिन 21,012 नमूनों की जांच के साथ, अब तक किए गए कोरोना वायरस परीक्षणों की संख्या 1,35,23,351 हो गई है। छत्तीसगढ़ के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं:


   मामले                        संख्या
सकारात्मक मामले        1005827
नए मामले                    28
मरने वालों की संख्या     13572
ठीक                           992025
सक्रिय मामले               230
कुल परीक्षण                13523351

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed