फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Corona in CG: Minister Singhdeo said health workers should be alert

कोरोना से जंग: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- अलर्ट रहें स्वास्थ्यकर्मी, रोजाना करें 10 हजार सैंपलों की जांच

Tue, 18 Apr 2023 10:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 10:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना से लड़ने की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Corona in CG: Minister Singhdeo said health workers should be alert
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ शासन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना से लड़ने की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना से लड़ने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी हरदम अलर्ट मोड पर रहे। डेली दस हजार सैंपलों की जांच की जाए। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाए। मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन किट, वैक्सीन, दवाईयों, कन्जुमेबल्स आदि की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले एक माह में कोरोना से हुई मौतों की समीक्षा भी की। उन्होंने अस्पतालों में जीवनरक्षक उपकरणों के संचालन और कोविड-19 के उपचार से जुड़े मानव संसाधन का प्रशिक्षण भी शुरू करने को कहा। अस्पतालों में सामान्य बिस्तरों के साथ ही आईसीयू बेड, एचडीयू बेड और ऑक्सीजन सुविधा एवं वेंटिलेटर सुविधा वाले बिस्तरों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, कैप्स, ग्लोव्स एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता के बारे में भी पूछा।  
विज्ञापन


 95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज से स्वस्थ 
टीएस सिंहदेव ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमित 95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही उपचार से अभी स्वस्थ हो जा रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण दर को देखते हुए अस्पतालों में भी इसके इलाज और नियंत्रण की तैयारी रखनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रदेश में रोजाना सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। विगत 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच प्रतिदिन औसत 3763 टेस्ट किए गए हैं, जबकि मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में प्रतिदिन औसत 1008 टेस्ट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




समीक्षा बैठक ली
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में विगत एक महीने में (17 मार्च से 17 अप्रैल के बीच) कोविड-19 के 11 मरीजों की मृत्यु हुई है जिनमें से आठ कोमोरबिडिटी पीड़ित थे। इन 11 मरीजों में से चार मरीजों ने कोविड-19 से बचाव का टीका नहीं लगाया था। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, चिकित्सा शिक्षा विभाग की आयुक्त नम्रता गांधी, संचालक डॉ. विष्णु दत्त, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चन्द्रकांत वर्मा, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम आदि मौजूद रहे। 


आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण
मंत्री सिंहदेव ने रायपुर के नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी ने 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed