{"_id":"5f9d23988ebc3e9bea14edcc","slug":"constable-arrested-for-burning-a-child-with-cigarettes-in-many-places-in-balod","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा नहीं बोलने पर हैवान बना कॉन्स्टेबल, डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा नहीं बोलने पर हैवान बना कॉन्स्टेबल, डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा
Sat, 31 Oct 2020 02:17 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कॉन्स्टेबल ने डेढ़ साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, उसने बच्ची को पापा बोलने का दबाव डाला, जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया, तो उसने बच्ची को कई जगह सिगरेट से दाग दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने कॉन्स्टेबल अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया है। राय पर आरोप है कि उसने बीते गुरुवार को डेढ़ वर्षीय बालिका को कई जगह पर सिगरेट से जलाया तथा बालिका की मां से मारपीट की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे शनिवार को दुर्ग जिले के भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से राय फरार था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राय कुछ समय पहले जिले के बालोद थाने में पदस्थ था और इस दौरान वह शहर के सिवनी क्षेत्र में महिला के घर पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि महिला का पति नागपुर में रहता है।
उन्होंने बताया कि बालोद में रहने के दौरान राय ने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और इस महीने की 24 तारीख को राय अपने पैसे लेने महिला के घर पहुंचा और वहीं ठहर गया।
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार गुरुवार की रात को राय ने बच्ची से कहा कि वह उसे (राय को) पापा कहे और जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया तब उसने बच्ची के चेहरे, पेट और हाथ में कई जगहों पर सिगरट से दाग दिया और महिला से भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच रही है। जांच के आधार पर आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।