फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress said- ED attached Sukma Congress Bhawan on BJP instructions, ED is crossing its limits

कांग्रेस बोली: भाजपा के इशारे पर ईडी ने सुकमा कांग्रेस भवन को किया अटैच, अपनी सीमायें लांघ रही ईडी

Sat, 14 Jun 2025 03:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

भाजपा के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसिया अपनी सीमाओं को लांघ रही हैं।

विज्ञापन
Congress said- ED attached Sukma Congress Bhawan on BJP instructions, ED is crossing its limits
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसिया अपनी सीमाओं को लांघ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के सुकमा जिला कांग्रेस भवन को एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के परिजनों की संपत्ति ईडी की ओर से अटैच किया बेहद आपत्तिजनक है। कांग्रेस अपने भवनों के बनाने के खर्च के एक-एक पैसे का हिसाब दे देगी। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे का रुपया कहां से आया, इसकी जांच करके दिखाये? बीजेपी कार्यालय फाइव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। उसकी लागत कहां से आई ईडी जांच करेगी? 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक कांपलेक्स में तब्दील कर दिया गया, जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी? भाजपा के जिला कार्यालयों की लागत का भी ईडी हिसाब मांगेगी?
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की यह कार्यवाही भाजपा के राजनैतिक षडयंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस को जिला कार्यालय बनाने के लिये फंड कहाँ से आया, हम तो एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे। कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। रायपुर का ऐतिहासिक कांग्रेस भवन भी आजादी की लड़ाई के दौरान छेर-छेरा पुन्नी के त्योहार के दौरान मांगे गये दान से बनाया गया था, जहां से कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करती है? ईडी ने भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयो की जांच क्यों नहीं होना चाहिए?

 
शुक्ला ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा की उनके परिजनों की कुछ संपत्ति भी अटैच किया है। यह आदिवासी नेता को परेशान करने की साजिश है। ईडी की कार्यप्रणाली शुरू से ही संदेह के दायरे में रही है। ईडी कांग्रेस नेताओं को परेशान करने उनकी छवि धूमिल करने के लिये काम कर रही है। जनता ईडी के इन षड्यंत्रों को भली भांति समझ रही है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब जनता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed