फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress President Mallikarjun Kharge Will be visit in Chhattisgarh, participate in Minimata death anniversar

छत्तीसगढ़ आ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: मिनीमाता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Mon, 31 Jul 2023 06:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा चल रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge Will be visit in Chhattisgarh, participate in Minimata death anniversar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा चल रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। 11 अगस्त को खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ सकते हैं। इस दिन मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चांजगीर चांपा में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे शिरकत कर सकते हैं। यही से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली प्रवास के दौरान खड़गे को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वो मिनी माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर जांजगीर चांपा में तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले की अधिकांश सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। जिले की 6 सीट में से 2 सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। बाकी के 2 सीट पर बीजेपी और 2 सीटों पर बसपा के विधायक हैं। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए खड़गे की यहां पर बड़ी सभा कराने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी 21 मई को खड़गे सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने वाले थे पर किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया था। इसके बाद से कयास लग रहा था कि जल्द ही खड़गे का दौरा होगा। ऐसे में संकेत मिल रहा है कि जांजगीर चांपा में खड़गे का भव्य चुनावी कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed