{"_id":"6acb7d2e1b6e8a12390eea72","slug":"congress-objects-to-protest-near-rajiv-bhawan-writes-to-police-commissioner-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: राजीव भवन के पास प्रदर्शन पर कांग्रेस की आपत्ति, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: राजीव भवन के पास प्रदर्शन पर कांग्रेस की आपत्ति, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
Sun, 11 Oct 2026 05:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:42 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी राजनीतिक दल को पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन के पास राजनीतिक दलों के प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी राजनीतिक दल को पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की अनुमति न दी जाए। कांग्रेस ने राजीव भवन से कम से कम एक किलोमीटर दूर प्रदर्शन रोकने और चहारदीवारी के पास बैरिकेडिंग न करने का आग्रह किया है।
प्रदर्शन और बैरिकेडिंग पर आपत्ति
गैदू ने पत्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया था और पुलिस प्रशासन ने राजीव भवन की चहारदीवारी के पास ही बैरिकेडिंग लगा दी थी। पत्र में 22 जुलाई को भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन का भी हवाला दिया गया। कांग्रेस के अनुसार, उस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पर पथराव किया था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
गैदू के अनुसार, उस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुई चर्चा में पुलिस प्रशासन ने राजीव भवन से एक किलोमीटर दूर प्रदर्शन रोकने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद 10 अक्तूबर को फिर से मुख्यालय के निकट बैरिकेडिंग लगाकर पुरानी स्थिति को दोहराया गया।
विज्ञापन
भविष्य में अप्रिय घटना की चेतावनी
कांग्रेस प्रभारी महामंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 अक्तूबर के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए थे कि वे प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी और बयानबाजी पर कोई प्रतिक्रिया न दें, ताकि 22 जुलाई जैसी स्थिति दोबारा निर्मित न हो। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि भाजपा या किसी अन्य दल को राजीव भवन के पास प्रदर्शन करने की जगह न दी जाए। बैरिकेडिंग भी कार्यालय से पर्याप्त दूरी पर लगाई जाए ताकि नारेबाजी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक न पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा बनने पर किसी अप्रिय घटना के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं होगी।