फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader raj babbar said in raipur during election campaign naxalism is a revolution

छत्तीसगढ़ पहुंचे राज बब्बर का विवादित बयान, नक्सलियों को कहा 'क्रांतिकारी'

Sun, 04 Nov 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leader raj babbar said in raipur during election campaign naxalism is a revolution
Raj Babbar - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार जारी है। इस बीच राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को रायपुर में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने राज्य में फैले नक्सलवाद पर कहा कि वो लोग क्रांति के लिए निकले हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता है। 


loader



बता दें कि हाल ही में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में एक पत्रकार की मौत हो गई थी, जबकि दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे। कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी। 

रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में राज बब्बर ने कहा, 'बंदूकों से फैसले नहीं होते हैं। उनके सवालों को अड्रेस करना पड़ेगा, उनको डरा कर, धमका कर या लालच देकर जो लोग क्रांति के लिए निकले हुए हैं, उन्हें रोक नहीं सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'जो अभाव में होता है, जिसको अधिकार नहीं मिलता, जिनका अधिकार छीना जाता है, तो वो लोग अपना अधिकार पाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। लेकिन वो गलत करते हैं, क्योंकि न इधर की बंदूक से हल निकलेगा और न उधर की बंदूक से हल निकलेगा। इसका हल बातचीत से निकलेगा।' 

राज बब्बर ने आगे कहा कि नक्सल आंदोलन अधिकारों को लेकर शुरू हुआ है। हमें इन्हें साथ लेकर बैठना पड़ेगा और जो लोग मार्ग से भटक गए हैं, उन्हें खींचकर सही रास्ते पर लाना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed