फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress counterattack; 1667 crore scam in name of Gaushala in Raman Raj

कांग्रेस का पलटवार: रमन राज में गौशाला के नाम पर हुआ था 1667 करोड़ का घोटाला, भ्रष्टाचार BJP की दिमागी फितूर

Sat, 29 Jul 2023 09:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

बीजेपी और कांग्रेस में गौठान को लेकर आज शनिवार को जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे। बीजेपी ने भूपेश राज में गौठान के नाम पर 1300 करोड़ के घोटाला का आरोप लगाया तो देर शाम कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर भ्रष्टाचार का पुलिंदा मढ़ दिया।

विज्ञापन
Congress counterattack; 1667 crore scam in name of Gaushala in Raman Raj
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी और कांग्रेस में गौठान को लेकर आज शनिवार को जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे। बीजेपी ने भूपेश राज में गौठान के नाम पर 1300 करोड़ के घोटाला का आरोप लगाया तो देर शाम कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर भ्रष्टाचार का पुलिंदा मढ़ दिया। कांग्रेस ने कहा कि  बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुद्दाविहीन भाजपा राज्य सरकार के जनहित के कामों का विरोध नहीं कर पा रही है तो सफल योजनाओं में झूठे आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकाल रही है। रमन राज में गौशाला के नाम पर 1 हजार 667 करोड़ का घोटाला हुआ था। 1000 एकड़ सरकारी जमीन का बंदरबाट हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैविक खाद के बढ़ावा देने के नाम पर उर्वरकों की सब्सिडी में 35 प्रतिशत कटौती की घोषणा करते है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट का विरोध करते है। भाजपा बतायें मोदी का स्टैंड सही है या साव का। मोदी गोधन न्याय योजना का नाम बदलकर अपने बजट में शामिल करते है। भाजपा की 8 राज्य सरकार गोठान योजना को अपने यहां लागू करने की योजना बनाती है छत्तीसगढ़ के भाजपाई विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा का दिमागी फितूर'
सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 9790 गोठान बनाकर राज्य के पशओं के संरक्षण उनकी देख-रेख का अभिनव प्रयास किया है। यह पूरी योजना गांव वालों के सहयोग, ग्रामवासियों की ओर से बनाई गयी गोठान समितियों और गांव के बहनों के स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित होती है। भाजपा इस योजना पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा कर ग्रामवासियों की निष्ठा, ईमानदारी पर सवाल खड़ा कर रही है। गोठानों में भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा का दिमागी फितूर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश में 10894 गोठान स्वीकृत किया, जिसमें 9790 गोठानो का निर्माण किया। इन गोठानो के माध्यम से पूरे प्रदेश में 3 लाख 50 हजार एकड़ जमीन चारागाह के लिए आरक्षित है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार देश की अकेली सरकार है, जो गौसेवा के लिये गांव के गोधन एवं अन्य पशुओं के लिये गोठान बना कर गोसेवा कर रही है, तो भाजपा को इसमें भी पीड़ा हो रही। भाजपा गोठानों को बदनाम करने के लिये अभियान चला रही जबकि गोठानों और गोधन न्याय योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही। भाजपा गोठानों में भ्रष्टाचार की बात कर अपनी खीझ निकाल रही है। भाजपा को गोठान और गौशाला के बीच का मूल फर्क ही नहीं मालूम। गोठान छत्तीसगढ़ की वर्षों की पुरातन परंपरा है, हमारी सरकार ने गांवों के उसी गोठान को संवारने का काम किया है। 15 सालों तक भ्रष्टाचार करने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार नजर आता है। भ्रष्टाचार तो 15 सालों तक रमन राज में होता था। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, राम गिडलानी, प्रकाश मणी वैष्णव, विकास विजय बजाज, सत्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे। 

कांग्रेस ने गिनाई घोटाले और कमियों की लिस्ट

  • रमन राज में गौशालाओं के नाम पर 16 हजार 77.67 करोड़ रुपए भाजपाईयों ने गौशाला के नाम पर डकारा। 
  • रमन राज में 15 साल में 17000 से अधिक गायों की मौतें भूख से, बिना चारा पानी के तड़प कर हुई। 
  • 15 साल में गौशाला के नाम से भाजपा नेताओं ने गौमाता का अनुदान को खाया, गौशाला के नाम से सरकारी जमीनों को आवंटित कर निजी उपयोग किया। 
  • 15 साल तक गौशालाओं को प्रतिदिन आहार के नाम पर 115 गौशालाओं को प्रतिदिन 28 लाख 75 हजार रु. से अधिक राशि दिया जाता था। इसकी कुल राशि होती है एक साल में 1 अरब 4 करोड़ 93 लाख 75 हजार, 15 साल में 1560 करोड़ का गौशालाओं में चारा के नाम पर दिया गया।
  • 20 हजार रु. पशुओं की दवाइयों के लिए हर माह दिया जाता था, प्रत्येक गौशाला को एक साल में 2 लाख 40 हजार रुपया दिया गया। 115 गोशाला को एक साल दवाई के नाम से 2 करोड़ 76 लाख रु. 15 साल में 41.5 करोड़ रु. के करीब दिया गया। रमन राज में शेड निर्माण, बोरवेल, बिजली व्यवस्था के अलावा अन्य खर्चों के नाम से 76 करोड़ रू. बंदरबांट किया।
  • गौशाला को लगभग 5 से 10 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित किया गया। 15 साल में लगभग 1000 एकड़ से अधिक के जमीन, भाजपा नेताओं ने गौशाला के नाम से लिया और उसका निजी उपयोग किया।
  • रमन सिंह के 15 सालों में गायों की सेवा के नाम पर भाजपा और आरएसएस के लोगों ने गायों को भूखा रख कर अपना पेट भरा, भाजपा राज में 17000 से अधिक गायों की मौतें हुई थी, जिसके लिये हमने विपक्ष में रहते आंदोलन किया था।
  • दुर्ग जिले धमधा के राजपुर की गौशाला में गायें चारे-पानी के अभाव में भूखे मर गयी। दुर्ग के दशंरगपुर गौशाला में सैकड़ों गाय मृत पायी गयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed