फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Say Lok Sabha Elections Naxalism in Chhattisgarh

Chhattisgarh: सीएम साय की नक्सलियों को चेतावनी, कहा- विकास से जुड़ना चाहते हैं तो करें सरेंडर, हमारी लड़ाई जारी

Sat, 06 Apr 2024 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 06 Apr 2024 08:53 PM IST
सार

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ से सभी 11 सीट पर भाजपा की जीत पक्की करने का दावा किया। वहीं, नक्सलियों को लेकर सीएम साय ने कहा कि नक्सली विकास से जुड़ना चाहते हैं तो आत्मसमर्पण करें। हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Vishnudev Say Lok Sabha Elections Naxalism in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ से सभी 11 सीट पर भाजपा की जीत पक्की करने का दावा करते हुए अपनी कुनकुरी विधानसभा सीट से 50 हजार की लीड देने का संकल्प दिलाया। सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देने की अपील की। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।

विज्ञापन


देखा जाय तो रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच परंपरागत सीधी टक्कर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के भरोसे और विष्णु सरकार के 100 दिन के कामों को लेकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताने के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नक्सली विकास से जुड़ना चाहते हैं तो आत्मसमर्पण करें। हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। हाल ही में नक्सलियों से सीधी लड़ाई में हमारे जवानों ने 13 से ज्यादा नक्सली मार गिराए हैं।
विज्ञापन


कुनकुरी विधानसभा स्तरीय समेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से शाम सवा पांच बजे पहुंचे। मंच पर सीएम की पत्नी कौशल्या साय, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी कृष्णा राय, लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पथलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत समेत पार्टी के नेता , कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed