{"_id":"686f9639c8d37052860d985d","slug":"cm-vishnu-deo-sai-visited-aghor-guru-peeth-on-guru-purnima-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ में किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ में किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना की
Thu, 10 Jul 2025 04:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर रायगढ़ के अघोर गुरु पीठ में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चैधरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ में किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचें, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे गुरु दर्शनम कार्यक्रम में शामिल अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चैधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन