फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai marathon election meeting in Bastar division: double engine government will develop said Vishnudeo

बस्तर संभाग में सीएम साय की मैराथन चुनावी सभा: विष्णुदेव बोले- डबल इंजन की सरकार करेगी विकास, कांग्रेस ने छला

Thu, 21 Mar 2024 09:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बस्तर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बस्तर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

CG bjp election meeting in Bastar division, chhattisgarh lok sabha elections 2024: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णदेव साय ने आज गुरुवार को बस्तर संभाग के सुकमा, बस्तर, चित्रकोट में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।

विज्ञापन
CM Sai marathon election meeting in Bastar division: double engine government will develop said Vishnudeo
बस्तर संभाग में सीएम साय की चुनावी सभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG bjp election meeting in Bastar division, chhattisgarh lok sabha elections 2024: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णदेव साय ने आज गुरुवार को बस्तर संभाग के सुकमा, बस्तर, चित्रकोट में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। इस दौरान साय ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ जबकि आजादी के 75 साल में 55-60 साल कांग्रेस की सरकार रही। इसको हम लोगों को समझने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बस्तर संभाग के सुकमा और बड़ेधाराउर में भाजपा की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है। यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। जिला बनने के पहले सुकमा में ग्राम पंचायत,नगर पंचायत भी नहीं थी। लेकिन आज जिला बनने के बाद इस शहर हो गया है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है। कांग्रेसी कुशासन की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्या हाल हुआ? पूरे बस्तर क्षेत्र ने विकास की गति पकड़ी थी, 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था, उसे रोकने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया। 
विज्ञापन





'गरीबों की योजनाओं को कांग्रेस ने किया बंद'
उन्होंने कहा कि जो भी केंद्र से गरीबों के लिए योजनाएं थी और सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। 5 साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। हमने विकास की जो शुरुआत की थी, वह भी अधूरी रहीं। गैस का सिलेंडर मिलना बंद हो गया, आयुष्मान भारत कार्ड बंद हो गया। जो हमारा बस्तर संभाग है, सरगुजा संभाग है, हमारे शासनकाल में किसी भी तरह से संसाधन की कमी नहीं हो, इसके लिए अलग से बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण का गठन किया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने, उन्होंने पहली बार आदिवासियों के विकास के लिए पहली बार भारत सरकार में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। यह काम कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई? इस दौरान साय ने प्रदेश सरकार की 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियों का बखान किया। 





डबल इंजन की सरकार के लिए जनता से मांगा समर्थन
उन्होंने चित्रकोट के बड़ेधाराउर गांव में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बहुत कुछ बाकी है। पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के लिए जनता से समर्थन मांगा। कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए साय ने उसे आदिवासियों का विरोधी और विकास विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उनके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा और मोदी सरकार ने आदिवासियों के हित के लिए जो योजनाएं बनाईं, उसके लिए जो पैसा बस्तर संभाग को भेजा उसे कांग्रेस की सरकार ने रोक दिया और बस्तरवासियों को मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया, लेकिन बस्तर के मेरे भाइयों-बहनों को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, बस्तर के विकास में कोई भी कमी नहीं होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5 हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता को खरीदेंगे। इसकी घोषणा मैंने कर दी है। कांग्रेस की सरकार में केवल 1-2 दिन ही तेंदूपत्ता की खरीदी होती थी, लेकिन भाजपा सरकार 15 दिनों तक तेंदूपत्ता की खरीदी करेगी। आदिवासियों के लिए चरण पादुका योजना पुनः शुरू की जाएगी। 




भाजपा राजनीति नहीं करती,राष्ट्र नीति करती है : किरण सिंहदेव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर के विकास को भाजपा सरकार की देन बताते हुए कहा कि 5 साल की कांग्रेस सरकार ने बस्तर के विकास का एक भी काम नहीं किया। बस्तर की किसी प्रकार की सुध कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं ली। तो फिर कांग्रेस को वोट क्यों? जो जनता के हित में काम करें जो जनता की चिंता करे, जो जनता के लिए विकास के काम करे, उसे वोट दें। जो वादा भारतीय जनता पार्टी ने आपके समक्ष किया था उसको पूरा किया। यह पहली भाजपा की प्रदेश सरकार है जिसने मोदी जी के गारंटी की योजना पर गारंटी लगाई है और जो चार प्रमुख वादे किए थे वह पूरे कर दिए हैं। 








कांग्रेस ने आदिवासी के नाम पर धोखा दिया: ओपी चौधरी 
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी के नाम पर धोखा दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी बेटा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाकर के आदिवासी स्वाभिमान को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। कलेक्टर के तौर पर अपने कार्यकाल के दिनों की याद करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उस समय बहुत कठिन परिस्थिति थी। उन कठिन परिस्थितियों से इस क्षेत्र को निकालने के लिए हम सब लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के शासन में बहुत अच्छे तरीके से काम किया था। सुकमा कोंटा को सड़क की खराब स्थिति से बाहर निकालकर अच्छे तरीके से सड़क बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। काली मेला पुल के लिए भाजपा की सरकार ने तत्काल स्वीकृति दी और सुकमा क्षेत्र का ओड़िशा से सीधा संपर्क स्थापित हो पाया। सभा को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी हल्बी बोली में संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed