फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh wrote a letter to Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia regarding UDAN-5 scheme

CM भूपेश ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा खत: 'बिलासपुर को उड़ान-5 योजना में जल्द जोड़ा जाए'

Sun, 11 Jun 2023 04:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर को केंद्र सरकार की उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इस खत में उन्होंने उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
CM Bhupesh wrote a letter to Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia regarding UDAN-5 scheme
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर को केंद्र सरकार की उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इस खत में उन्होंने उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। जिससे बिलासपुर शहर के लोगों को देश के अन्य भागों में हवाई सुविधा मिल सके। क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर नगर को उड़ा -5 योजना में शामिल नहीं किया है। बिलासपुर अंचल के लोगों में केंद्र सरकार के इस निर्णय से निराशा एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने पत्र में इसका हवाला दिया कि बिलासपुर राज्य का दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। राज्य का उच्च न्यायालय बिलासपुर में होने से यहां नियमित हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था के लिए राज्य बजट से 45 करोड़ का व्यय
मुख्यमंत्री ने पत्र में भी लिखा है कि राज्य सरकार ने DGCA औक केन्द्रीय विमानन मंत्रालय के परामर्श से बिलासपुर एयरपोर्ट में नियमित हवाई सेवा शुरू करने के उद्देश्य से टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने राज्य के बजट से 45 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है। राज्य सरकार के अथक प्रयासों से बिलासपुर को देश के एयर लिंक से जोड़ा गया। वहां से जबलपुर, नई दिल्ली, प्रयागराज, इन्दौर आदि के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई थी। बिलासपुर आने एवं जाने वाले सभी विमानों में यात्रियों की संख्या उत्साहवर्धक थी लेकिन अज्ञात कारणों से बाद में इन्दौर की विमान सेवा बन्द कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed