फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh targeted modi govt on paddy purchase in kalar fair in balod

कलार मेले में पहुंचे CM भूपेश: मां बहादुर कालारीन का किया पूजन, कहा- केंद्र अनुमति दे तो एक-एक धान खरीद लें

Sun, 19 Feb 2023 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

मां बहादुर कलारीन को कलार समाज आराध्या देवी के रूप में पूजता है। बालोद जिले में मां बहादुरकालारीन का मंदिर है। जिस जगह यह आयोजन हो रहा है उस गांव का नाम सोरर है जिसे कल्चुरी शासन काल में सरहड़गड़ के नाम से जाना जाता था। 
 

विज्ञापन
cm bhupesh targeted modi govt on paddy purchase in kalar fair in balod
बालोद के मां बहादुर कलारिन मंदिर में पूजन करते मुख्यमंत्री भूपे - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बालोद जिले के ग्राम सोरर पहुंचे। यहां वे सरहड़गढ़ महोत्सव और कलार मेले में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। धान खरीदी के सवाल पर कहा कि, केंद्र को पत्र लिखे चार साल हो गए हैं। वो अनुमति नहीं दे रहे। चावल से एथेनॉल बनाने का इसी फरवरी माह में पत्र लिखा था, जो भारत सरकार ने फाइल में दबा रखा है। वो अगर अनुमति दे दे तो दोनों फसलों की एक- एक धान खरीदेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्व समाज के लिए 20 लाख, ग्राम पंचायत अर्जुन के लिए 10 लाख और समाज के लिए 50 लाख की घोषणा की।

विज्ञापन




इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल मां बहादुर कलारिन के मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पुजारियों को वस्त्र भी भेंट किए। कलार समाज के महोत्सव में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन मंदिर के दर्शन और यहां आने की बड़े दिन से इच्छा थी। बहादुर कलारिन के इतिहास के बारे में जब पता चला तो इच्छा थी कि यहां आऊं, आज इच्छा पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के लिए योजना बनाकर लागू करने का काम कर रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हमने तरक्की नहीं की।
विज्ञापन


नारी शक्ति का परिचायक हमारी कुलदेवी
स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां कि हमारी कुल देवी नारी शक्ति का प्रतीक है। अगर अन्याय होता है तो यहां पर अपने पुत्र को भी नहीं छोड़ती हैं, ऐसे कुलदेवी का आज महोत्सव मना रहे हैं। हमारा समाज बहुत आगे बढ़ चुका है। पारिवारिक और हर काम में आगे बढ़ रहे हैं। युवा साथी भी आज इस मंच को संभाले हुए हैं। उन्होंने कहा जहां तक हमारी सोच नहीं पहुंचती है वहां मुख्यमंत्री जी की सोच है। यहां पर गोबर से पेंट बनाया जाता है। हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री जी काम कर रहे हैं हर समाज के लिए मुख्यमंत्री जी के पैसा दिया है ऐसा 15 सालों में नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed