फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel said NDA did not make Anusuiya Uikey presidential candidate due to Congress background

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल बोले- एनडीए ने इस वजह से अनुसुइया उइके को नहीं बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

Thu, 23 Jun 2022 02:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 02:29 AM IST
सार

सीएम बघेल ने कहा कि राज्यपाल अनुसुइया उइके भी एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में थीं लेकिन उनकी कांग्रेस पृष्ठभूमि के कारण उनको राष्ट्रपति उम्मीदवार नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel said NDA did not make Anusuiya Uikey presidential candidate due to Congress background
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी। भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू पर दांव खेला है। वहीं विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। लेकिन आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से द्रौपदी मुर्मू से पहले कई नामों पर चर्चा हुई जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का भी नाम था। 

विज्ञापन


इस बारे में जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में थीं लेकिन उनकी कांग्रेस पृष्ठभूमि के कारण उनको राष्ट्रपति उम्मीदवार नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


देर शाम दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम बघेल ने भाजपा पर महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को गिराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कांग्रेस की विधायक थीं इसलिए मौका नहीं मिला
आदिवासी वोटों को ध्यान में रखते हुए एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी महिला नेता को मैदान में उतारा है। इस बारे में सीएम भूपेश बघेल से पूछे जाने पर कहा कि राज्यपाल अनुसुइया उइके जो एक आदिवासी समुदाय से हैं वह भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए लाइन में थीं। पहले वह कांग्रेस की विधायक थीं जिसके कारण उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने का अवसर नहीं मिला।


भूपेश बघेल बोले- भाजपा विपक्षी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोला कि भाजपा विपक्षी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती और स्थिति को खराब करने की कोशिश कर रही है वे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश में ऐसा किया। ये लोग कभी ईडी, कभी आईटी और कभी फोन टैपिंग गैरकानूनी रूप से करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed