फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel and AAP comment on PM Modi for AAP MP Sanjay Singh Arrested

'देश में अघोषित आपातकाल': CM भूपेश और 'आप' का पीएम मोदी पर हमला; कहा- अति का भी अंत होता है

Thu, 05 Oct 2023 06:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सीएम भूपेश बघेल और आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel and AAP comment on PM Modi for AAP MP Sanjay Singh Arrested
सीएम भूपेश बघेल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सीएम भूपेश बघेल और आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से एनडीए की सरकार आई है, तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है, लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का भी अंत होता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश कार्यालय में आज  राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पीएम पर मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी सरकार के अंत की शुरुआत करार दिया। संजीव झा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गैरकानूनी बताते हुए कहा कि ये मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। 


संजीव झा नेकहा कि जहां पर जनता साथ न दे, वहां पर ईडी के जरिए डराना मोदी की फितरत बन गई है, लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। पार्टी केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार और अडाणी के महाघोटाले के खिलाफ पहले की तरह आवाज उठाती रहेगी। ईडी-सीबीआई की छापेमारी और जबरन गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं हैं। मोदी जी को लोकसभा समेत सभी पांचों राज्यों की विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट पता चल चुकी है। चुनावी हार के डर से सरकारी एजेंसियों का दुष्प्रयोग बौखलाई बीजेपी की हार और हताशा का संकेत हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी पर अनुराग ठाकुर के तंज 'ईमानदार पार्टी की सर्टिफिकेट वाली पार्टी' वाले बयान पर पलटवार करते हुए संजीव झा ने कहा कि मीडिया या किसी संगठन ने नहीं देश की जनता ने आम आदमी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है। आम आदमी पार्टी ने कभी नहीं कहा कि हमारी पार्टी में बेईमान नहीं हो सकते, लेकिन हम ये जरूर कहते हैं कि बेईमान कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी नहीं बख्शती है। भारतीय राजनीतिक इतिहास में ईमानदारी की नींव रखते हुए पार्टी ने अपने मंत्री तक को जेल भेजा है। वहीं, अनुराग ठाकुर ऐसे व्यक्ति हैं जिनके नारों पर सुप्रीम कोर्ट को भी कहना पड़ा देश में दंगे करवाने बंद कीजिए। ऐसे लोगों का 'आप' को सीख देना हास्यास्पद है।

संजीव झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने जिस तरह से गिरफ्तार किया है, वो इस बात का संकेत है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं। इसी वजह से बीजेपी ने एनडीए को छोड़ अब ईडी के भरोसे लोकसभा चुनाव जीतने का अभियान शुरू किया है। बीजेपी के खिलाफ बहुत निगेटिव माहौल बन चुका है। लोग बीजेपी को दोबारा से केंद्र की सत्ता में बैठाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। पांच राज्यों में से ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव भी बीजेपी हार रही है। ग्राउंड पर हालात बहुत खराब होने से बीजेपी बहुत बौखलाई हुई है। संजय सिंह को न्याय दिलाने के लिए पार्टी जनांदोलन करेगी। आम आदमी पार्टी पीछे नहीं हटेगी, पीठ नहीं दिखाएगी, घुटने नहीं टेकेगी। अपनी लड़ाई आगे भी पुरजोर तरीके से जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed