{"_id":"6267b7f0c4c9fc424e33b42d","slug":"class-6-student-commits-suicide-in-korba-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कक्षा छह की बच्ची ने की खुदकुशी, बारात से लौटने के बाद उठाया कदम, कीटनाशक पीकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कक्षा छह की बच्ची ने की खुदकुशी, बारात से लौटने के बाद उठाया कदम, कीटनाशक पीकर दे दी जान
Tue, 26 Apr 2022 02:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:44 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक बच्ची बीती रात बारात से लौटी थी और उस समय तक सब ठीक था लेकिन मंगलवार सुबह उसे अचानक उल्टी होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पत्थरी ग्राम पंचायत का है। परिजनों के मुताबिक बच्ची बीती रात बारात से लौटी थी और उस समय तक सब ठीक था लेकिन मंगलवार सुबह उसे अचानक उल्टी होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ जारी
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच की बेटी की मौत के मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को भी घटना के पीछे की वजह नहीं पता चल रहा है। पुलिस अब आगे की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन