फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister reached the workers conference in Kondagaon

Kondagaon: कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताने की लोगों से की अपील

Sat, 30 Mar 2024 07:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 07:16 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करने आया हूं कि आने वाले 19 अप्रैल 2024 को आप लोगों को महेश कश्यप के रूप में सांसद चुनना है। 

विज्ञापन
Chief Minister reached the workers conference in Kondagaon
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर लोकसभा में चुनाव होना है। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में वोट मांगने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को महेश कश्यप बनकर जनता से वोट मांगने की अपील की। 

विज्ञापन

 

सीएम साय ने कोंडागांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद मैं दूसरी बार आप लोगों के बीच में उपस्थित हूं। इसके पहले जंगल जतरा में हम केदार कश्यप वन मंत्री के साथ आए थे और उस समय तेंदूपत्ता की कीमत 5500 प्रति मानक बोरा की घोषणा किए थे। आज दूसरी बार कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में आप लोगों के बीच उपस्थित हूं, आप लोगों ने बड़ा आत्मीय स्वागत किया है इसके लिए आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों का अत्यंत आभारी हूं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में 90 के 90 विधानसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने हाथों से 10 घरों में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाकर इस कार्यक्रम में आए हैं मैं भी कान्तर गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज घरों में लगाकर यहां आया हूं। आप सभी कार्यकर्ताओं को भी भारतीय जनता पार्टी का ध्वज अपने-अपने घरों में लगाना है और अन्य घरों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने आग कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करने आया हूं कि आने वाले 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में आप लोगों को सांसद चुनना है।  बस्तर लोकसभा का चुनाव प्रथम चरण में ही 19 अप्रैल 2024 को संपन्न होगा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है आप सभी लोगों को चुनाव जीताने का अनुभव है। हर चुनाव में आप लोग मतदाताओं के बीच जाते हैं। 

 

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद 55 से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया कभी भी उनके विकास पर चिंता नहीं किया। परंतु जब स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। आज 12 करोड़ से भी ज्यादा आदिवासियों के लिए गौरव का विषय है कि देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं। 


 

सीएम साय ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों से निवेदन है कि आप इस लोकसभा चुनाव में सभी घरों में जाकर बस्तर लोकसभा के उम्मीदवार महेश कश्यप के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करें और देश में फिर से भाजपा की मोदी सरकार बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed