{"_id":"628bc07cbee8972ecc76384f","slug":"chief-minister-bhupesh-baghel-promised-the-women-of-chhattisgarh-to-tour-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सीएम बघेल का नक्सगढ़ की महिलाओं से वादा, कहा- महुआ इंग्लैंड जाता है तो आपको भी वहां का टूर कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सीएम बघेल का नक्सगढ़ की महिलाओं से वादा, कहा- महुआ इंग्लैंड जाता है तो आपको भी वहां का टूर कराएंगे
Mon, 23 May 2022 10:42 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 May 2022 10:42 PM IST
सार
जब एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलगढ़ की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका महुआ इंग्लैंड जा रहा है, तो बघेल ने खुश होकर महिलाओं को इंग्लैंड टूर पर भेजने का वादा कर दिया।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Social media
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की महिलाओं से उन्हें इंग्लैंड का टूर कराने का वादा किया है। छत्तीसगढ की महिलाएं भेट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत इंग्लैंड जाएंगी। दंतेवाडा़ जिले की अंदरूनी इलाके की महिलाओं को इंग्लैंड का सफर कराने की बात मुख्यमंत्री भूपेस बघेल ने कही है।
विज्ञापन
जब एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलगढ़ की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका महुआ इंग्लैंड जा रहा है, तो बघेल ने खुश होकर महिलाओं को इंग्लैंड टूर पर भेजने का वादा कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं से कहा कि जब आपका महुआ इंग्लैंड जा रहा है, तो अब आप भी इंग्लैंड जाएंगी। हम आपको इंग्लैंड का टूर कराएंगे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाडा़ जिले मासोड़ी की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि सरकार ने नेट वितरित किया है। पेड़ से नेट को बांधने पर महुआ नेट में गिरता है। जिस वजह से महुआ को एकत्रित करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। यह काम 10 से 20 मिनट में हो जाता है। अच्छी गुणवत्ता का महुआ उन्हें मिलता है। इस महुआ को वह अच्छे खासे दाम में बेचती हैं। जो महुआ कभी 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो में वह बेचा करती थी। आज उसकी किमत 100 रुपये प्रतिकिलो के पार चली गई है।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि पहले महुआ बीनने में काफी समय लगता था। परंपरा अनुसार महुआ बीनने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता था। पेड़ से नीचे जमीन पर गिरने की वजह से महुआ खराब दिखता था, उसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती थी। जिस वजह से उन्हें बाजार में इसके अच्छे दाम नहीं मिलते थे।