फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man bought laptop from flipkart but received books in korba

Korba: फ्लिपकार्ट से मंगाया लैपटॉप, पार्सल खोला तो निकली किताबें; कैश ऑन डिलीवरी से 30 हजार किया पेमेंट

Tue, 11 Oct 2022 02:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय और कंपनी के कर्मचारियों को तलब किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
chhattisgarh young man bought laptop from flipkart but received books in korba
फ्लिपकार्ट से लैपटॉप मंगाया था, पुरानी किताबों की हुई डिलीवरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ऑनलइन शॉपिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने फ्लिपकार्ट कंपनी से अपने लिए लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोला तो उसमें किताबें निकलीं। युवक ने पार्सल लेने के बाद कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन से 30 हजार रुपए भी दे दिए। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को कॉल करता रहा, लेकिन वह नहीं आया। युवक की ओर से बालको थाने की राजगामार चौकी में मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


ऑफर देखकर मंगवाया था लैपटॉप
जानकारी के मुताबिक, अभी त्योहारों के मद्देनजर ऑनलाइन सामानों में ऑफर चल रहा है। इसी फायदे के चक्कर में कोरकोमा निवासी विनय सोनी ने भी कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट से लैपटॉप ऑर्डर किया था। इसके बाद उसे सोमवार को पार्सल मिला। उसने COD के तहत डिलीवरी ब्वॉय को 30 हजार रुपए कैश पेमेंट किए। इसके बाद पार्सल खोलकर देखा तो उसमें लैपटॉप की जगह पुरानी किताबें और कुछ फोटो थीं। 
विज्ञापन




स्थानीय स्तर पर हेराफेरी का शक
विनय ने बताया कि इस पर उसने डिलीवरी ब्वॉय को कॉल किया। पहले तो उसने आने की बात कही, लेकिन दो-तीन बार कॉल करने के बाद भी नहीं आया। उसके बाद से संपर्क ही नहीं किया। विनय ने यह भी बताया कि रुपए लेने के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने उसकी गिनती तक नहीं की। रुपए लेकर सीधे रखे और चला गया। विनय का कहना है कि उसे आशंका है कि कंपनी ने उसे सही सामान भेजा था, लेकिन स्थानीय स्तर पर हेराफेरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका संदिग्ध
ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित मामलों में डिलीवरी की व्यवस्था ईकॉम एक्सप्रेस ने ले रखी है। हजारों की संख्या में सामान यहां पहुंचते हैं और फिर मानव संसाधन के जरिए उन्हें संबंधित पते पर भिजवाया जाता है। विनय का कहना है कि डीडीएम स्कूल रोड स्थित ईकॉम एक्सप्रेस कोरिअर सर्विस के डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही हैं। मामले की जानकारी राजगामार पुलिस चौकी और फ्लिपकार्ट कंपनी को दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed