{"_id":"6246e5fcadec88631b05734d","slug":"chhattisgarh-woman-corporator-dies-by-suicide-journalist-held-for-abetment","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गलत सूचना फैलाने से आहत महिला पार्षद ने की खुदकुशी, पत्रकार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गलत सूचना फैलाने से आहत महिला पार्षद ने की खुदकुशी, पत्रकार गिरफ्तार
Fri, 01 Apr 2022 05:16 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:16 PM IST
सार
महिला पार्षद ने पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ गलत सूचना फैला रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक स्थानीय पत्रकार पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाने के बाद एक महिला पार्षद ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पत्रकार की पहचान अमित पांडे के रूप में हुई है और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चक्रधरनगर थाने के थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि रायगढ़ नगर निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस की पार्षद संजना शर्मा (40) ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि चक्रधरनगर एसएचओ को संबोधित एक शिकायती पत्र संजना शर्मा के कमरे से बरामद हुआ जिसमें कहा गया था कि पांडे द्वारा उनके खिलाफ प्रकाशित झूठी खबरों से पार्षद परेशान थीं।
विज्ञापन
एसएचओ ने कहा कि संजना ने पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकार एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ गलत सूचना फैला रहा है। अगर उसे कुछ हुआ तो पत्रकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पांडे को आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन