फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh will be made solar energy hub: PM narendra Modi taunt on CG Congress

'छत्तीसगढ़ बनेगा सौर ऊर्जा का हब': PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- लौटानी होगी जनता की लूटी गाढ़ी कमाई

Sat, 24 Feb 2024 02:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

PM Narendra Modi virtually inaugurated 10 projects in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' के तहत रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज शनिवार को बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh will be made solar energy hub: PM narendra Modi taunt on CG Congress
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

PM Narendra Modi virtually inaugurated 10 projects in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' के तहत रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज शनिवार को बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आये हैं। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का हब बनाएंगे। हर घर को सूर्यघर बनाएंगे। हर घर में बिजली बनाकर, वहीं बिजली बेचकर आय का जरिया देंगे। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्योदय योजना शुरू की है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को लूटने वाले को उनका पैसा लौटाना पड़ेगा। 

विज्ञापन



विज्ञापन





'300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी'
पीएम ने सूर्योदय योजना को लेकर कहा कि अभी यह योजना एक करोड़ परिवारों के लिए है। इसमें सरकार घर के छत पर सौर पैनल लगाने के लिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेगी। इससे 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और ज्यादा बिजली पैदा होगी तो सरकार बिजली खरीदेगी।। इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पॉवर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। आज राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण हुआ है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिलेगी। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





राष्ट्र को समर्पित 1600 मेगावाट सुपर थर्मल पॉवर प्लांट
उन्होंने कहा कि आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। सरकार का जोर हमारे अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने का भी है। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार मदद दे रही है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। 





पीएम ने कहा- मोदी की गारंटी यानी गारंटियों की गारंटी
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आप सभी मोदी के परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। आज मैं विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूँ। 140 करोड़ देशवासियों के इस सेवक ने अपने परिश्रम और निष्ठा की गारंटी दी है। हमने गारंटी दी थी कि सरकार ऐसी होगी कि पूरी दुनिया में हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा होगा। इस गारंटी को पूरा करने मैंने अपने आप को खपा दिया। 2014 में मोदी ने गारंटी दी थी कि सरकार गरीबों के लिए कोई कोरकसर बाकी नहीं रहेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को लूटने वाले को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। गरीबों का पैसा लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। मुफ्त राशन, सस्ती दवाएं, गरीबों के लिए घर, घर घर कनेक्शन, साफ जल, हर घर टायलेट ये सारे काम हो रहे हैं। जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की थी उनके घर में भी यह सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी वाली गाड़ी इसलिए ही गांव गांव आई थी। 


 'हमारे पूर्वजों ने जो सपने देखे, वैसा ही बन रहा नया भारत'
पीएम मोदी ने कहा कि आज देखिये चारों तरफ हमारे पूर्वजों ने जो सपने देखे, वैसा ही नया भारत बन रहा है। दस वर्ष पहले किसी ने सोचा भी था कि गांव गांव में डिजिटल पेमेंट होगा। कहीं अर्जी देनी हो, कहीं बिल चुकाना हो क्या घर से हो सकता है। क्या किसी ने सोचा था। क्या किसी ने सोचा था कि बाहर मजदूरी करने गया बेटा पलक झपकते ही पैसा भेज पाएगा। क्या किसी ने सोचा था कि केंद्र की सरकार पैसे भेजेगी और तुरंत संदेश आ जाएगा कि पैसे पहुंच गये। बीते दस साल में हमने चौतींस लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से पैसे भेजे। देश की जनता के बैंक खातों में हमने इतनी बड़ी राशि भेजी। हमने मुद्रा योजना के तहत भी युवाओं को करोड़ों रुपए की मदद दी है। हमने पीएम सम्मान निधि के तहत पौने तीन लाख करोड़ रुपए किसानों को दिये। आज हमारी सरकार है जो गरीबों को अपना अधिकार दिला रही है। जब भ्रष्टाचार रूकता है तो विकास की योजनाएं आरंभ होती हैं। रोजगार बढ़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती हैं।




पीएम मोदी ने किया इन परियोजनाओं को लॉन्च

  • प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रुपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रुपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण, इन तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाइम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा। 
  • प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण  
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रुपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया। अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढे़गी, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़/उड़ीसा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा। 
  • ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट - लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 (2x800MW) का लोकार्पण किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। 
  • रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया, जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियां चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। 
  • बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई ।
  • शिलान्यास कार्य
  • प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 (2x800MW) का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।




एक नजर में जंजगिरी रेलवे सोलर पॉवर प्लांट 
भिलाई में 280 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित रेलवे सोलर पॉवर प्लांट की क्षमता 50 मेगावाट है। यह सोलर पावर प्लांट सौर ऊर्जा से रेल गाड़ियों का परिचालन, ग्रीन इनर्जी, क्लीन इनर्जी के संकल्पना का विकास, कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन में प्रतिवर्ष 86 हजार टन की कमी और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में सहायक होगा। दुर्ग और रायपुर के बीच सौर ऊर्जा से रेलगाड़ियां चलेंगी। इसके साथ ही रेलवे के आवासों में भी यहीं की बिजली का उपयोग किया जाएगा। रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सहयोग से चेन्नई की एक कंपनी ने 50 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित है किया है, सौर ऊर्जा से बिजली पैदा होगी और पॉवर ग्रिड के माध्यम से रेलवे को इसकी सप्लाई की जाएगी। जंजगिरी के 210 एकड़ की जमीन पर अगले 25 सालों के लिए इस सोलर प्लांट की स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट को तैयार करने में लगभग 280 करोड़ की लागत से बन रही हैं। इस सौर ऊर्जा प्लांट से रेलवे को करोड़ों बचत होगी। बिजली की मौजूदा दर के हिसाब से ही सालाना करीब 13 करोड़ और 25 साल में 360 करोड़ रुपये की बचत होगी।

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed