फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, temperature will increase, light rain

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा तापमान, हो सकती है हल्की बारिश

Fri, 05 Jan 2024 11:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवा की दिशा बदलने वाली है। इससे प्रदेश के उत्तरी भागों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले  दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, temperature will increase, light rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवा की दिशा बदलने वाली है। इससे प्रदेश के उत्तरी भागों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले  दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। वहीं नारायणपुर सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हालांकि अभी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से ठंड में कमी आई है। मौसम साफ होने के बाद कड़के की ठंड पड़ने की संभावना है। हालांकि ग्रामीण और आउटर इलाकों में अच्छी ठंड पड़ रही है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही एक-दो इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1  डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed