फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three killed, eight injured in auto-car collision in Bemetara

बेमेतरा: कार-ऑटो रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, आठ घायल 

Sat, 23 Oct 2021 04:16 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, बेमेतरा
पीटीआई, बेमेतरा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 23 Oct 2021 04:16 PM IST
सार

ये दुर्घटना शुक्रवार रात को देवकर थाना क्षेत्र के कोडवा और राखी गांवों के बीच हुई। सभी लोग मृत्यु के बाद होने वाले एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three killed, eight injured in auto-car collision in Bemetara
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात को देवकर थाना क्षेत्र के कोडवा और राखी गांवों के बीच हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाथापुर गांव में एक मृत्यु के बाद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ऑटो रिक्शा में सवार लोग भिलाई लौट रहे थे, तभी वाहन दुर्ग से जा रही एक कार से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि कार सवार गीता मानिकपुरी (55) और बहादुर दास (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक परमेश्वर सेन (36) ने इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आठ घायल पीड़ितों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रायपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed