{"_id":"61ebd91a20ecf0434e4ce8d3","slug":"chhattisgarh-terror-rising-in-the-state-naxalites-kill-police-informer-also-set-road-construction-vehicles-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की पुलिस मुखबिर की हत्या, सड़क निर्माण की गाड़ियां भी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की पुलिस मुखबिर की हत्या, सड़क निर्माण की गाड़ियां भी फूंकी
Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
उग्रवादियों ने एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक अन्य भारी वाहन में आग लगा दी, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कार्य में किया जा रहा था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक 45 वर्षीय पुलिस मुखबिर की हत्या कर दी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पहले नक्सलियों ने एक 45 वर्षीय पुलिस मुखबिर की कथित तौर पर हत्या कर दी। दूसरी ओर सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों ने शुक्रवार को एक गोपनिया सैनिक (गुप्त पुलिस मुखबिर) की हत्या कर दी और शव को बीजापुर थाना क्षेत्र के गंगलूर रोड पर फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की पहचान गुप्त पुलिस मुखबिर एंडो राम के तौर पर की है। वहीं आगे की जांच अभी जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बीजापुर थाना क्षेत्र के चेरकंटी पटेलपारा गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उग्रवादियों ने एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक अन्य भारी वाहन में आग लगा दी, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कार्य में किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में बढ़ते आतंक ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। छानबीन कर रही पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की तह तक जा कर आरोपियों को सजा दिलवाएगी।
विज्ञापन