{"_id":"62f50cc9caf26e4d8e45439a","slug":"chhattisgarh-suspected-maoists-kill-villager-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बीजापुर में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की, जानें पूरा मामला
Thu, 11 Aug 2022 07:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:36 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और शव को जंगल से बरामद किया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने एक ग्रामीण का अपहरण कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को मृतक ग्रामीण का शव बरामद किया, जिसकी पहचान गोपीराम मडकाम के रूप में की गई। जहां घटना हई, वह राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित बंगापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसके गांव कहूरगांव के पास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार मडकम का आठ अगस्त को उसके गांव से अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके अपहरण के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन मामला गुरुवार सुबह तब सामने आया, जब कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या माओवादियों ने की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और शव को जंगल से बरामद किया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया माओवादियों ने धारदार हथियारों से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन