{"_id":"62993f64d179b13d2c478c8f","slug":"chhattisgarh-surguja-strange-incident-snake-swallow-bigger-snake-than-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख की जद्दोजहद : नाग ने निगल लिया अपने से बड़ा सांप, काफी देर एक ही जगह पड़ा रहा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख की जद्दोजहद : नाग ने निगल लिया अपने से बड़ा सांप, काफी देर एक ही जगह पड़ा रहा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
Fri, 03 Jun 2022 04:34 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:34 AM IST
सार
सरगुजा जिले में पिछले दिनों बारिश हुई थी। जिसकी वजह से सांप बिल से निकलकर घरों के आस-पास पहुंचने लगे थे। इसी दौरान मंगलवार को अंबिकापुर से नौ किलोमीटर दूर अजीर्मा गांव में भी एक बड़ नाग पहुंच गया था।
विज्ञापन
नाग ने निगल लिया अपने से बड़ा सांप।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूख मिटाने के लिए इंसान ही नहीं जानवर भी कभी-कभी कुछ ऐसी हरकते कर बैठते हैं जो अजीबोगरीब होती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सामने आया है। सरगुजा जिले में एक पांच फीट के लंबे नाग ने भूख मिटाने के लिए अपने से बड़ा (छह फीट लंबा) सांप निगल लिया।
विज्ञापन
सांप निगलने के बाद वह काफी असहज महसूस कर रहा था, वह देर से एक ही जगह पड़ा था। जिसे देखकर लोग डर गए। फिर स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, सरगुजा जिले में पिछले दिनों बारिश हुई थी। जिसकी वजह से सांप बिल से निकलकर घरों के आस-पास पहुंचने लगे थे। इसी दौरान मंगलवार को अंबिकापुर से नौ किलोमीटर दूर अजीर्मा गांव में भी एक बड़ नाग पहुंच गया था। जानकारी के मुताबिक सांप संदीप मंडल नाम के शख्स के घर के पास बने एक छोटे झोपड़ी के किनारे पड़ा था। संदीप ने बताया कि हमने पहले देखा तो ध्यान नहीं दिया। लेकिन तीन घंटे बाद भी वह सांप वहीं पड़ा रहा। जिसे देखकर डर लगा रहा था। उसके शरीर का आधा हिस्सा बिल में था और आधा बाहर।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वहां से नहीं हटा था। इसके बाद आस-पास के लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। खबर लगते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के एक सदस्य मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पहले तो लगा कि नाग ने कोई अंडा निगल लिया है, लेकिन काफी प्रयास करने पर भी वह हट नहीं रहा था। फिर हमने जब उसे छेड़ना शुरू किया तो उसने अपने मुंह से सांप निकाला जो काफी बड़ा था।
उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर कम देखने को मिलता है कि कोई नाग अपने से बड़े सांप को ही निगल ले। लेकिन यहां ऐसा हुआ, उन्होंने बताया कि हमने देखा कि नाग ने एक धमधा सांप को जो छह फीट का था, उसे निगल रखा था। फिर धीरे-धीरे उसे छोड़ दिया, लेकिन सांप की अंदर ही मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल नाग को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। संभवत: भूख मिटाने के लिए सांप इस तरह से जीव-जंतुओं को निगल लेते हैं।