फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Security forces demolished Naxalite camp in Bijapur, three killed in encounter

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर

Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

जवान सात अगस्त को नक्सलियों के इलाके में पहुंचे। उनके पहुंचते ही नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीन नक्सलियों को मार गिराया।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Security forces demolished Naxalite camp in Bijapur, three killed in encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस का दावा है कि गोलीबारी में तीन नक्सलियों को भी मार गिराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, बीजापुर के मोदकपाल थाना क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ तीन दिन पहले ऑपरेशन शुरू किया था। कैंप को ध्वस्त करने और तीन नक्सलियों को ढेर करके, पूरे तीन दिन बाद जवान मुख्यालय लौटे हैं। हालांकि, अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पहाड़ी पर लगाया था कैंप 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि बोंगला-पुंगर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में 25 से 30 नक्सलियों ने कैंप लगाया है। सभी नक्सली हथियारों से लैस हैं। सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ 229 बटालियन को मौके पर रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों को देखते ही शुरू हुई फायरिंग 
अधिकारियों ने बताया, जवान सात अगस्त को नक्सलियों के इलाके में पहुंचे। उनके पहुंचते ही नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। भारी फायरिंग के चलते नक्सली वहां से भाग गए। इसके बाद जवानों ने उनके कैंप को तहस-नहस कर दिया। अधिकारियों ने बताया सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली घायल अवस्था में मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कैंप से भारी मात्रा में हथियार बरादम हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed