फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Scorpio fell into a ditch on Jagdalpur Bijapur National Highway three killed three injured

छत्तीसगढ़: जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल

Tue, 12 Apr 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Apr 2022 11:17 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन में सवार सभी जिओ कंपनी के लिए काम करते थे। कोई केबल बिछाने का काम तो कोई टावर मेंटेनेंस का काम करता था।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Scorpio fell into a ditch on Jagdalpur Bijapur National Highway three killed three injured
CG Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन दो युवकों की मौके पर मौत हुई है, वे करीब डेढ़ घंटे तक दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे रहे। एक की अस्पताल में मौत हुई। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन में सवार सभी जिओ कंपनी के लिए काम करते थे। कोई केबल बिछाने का काम तो कोई टावर मेंटेनेंस का काम करता था। ये सभी इसी काम से गीदम से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सुरोखी के पुलिस कैंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सीधे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed