{"_id":"64d25653c38e7327db02d2e5","slug":"chhattisgarh-s-ex-servicemen-of-children-will-get-higher-education-and-residential-facility-in-cg-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा और आवासीय सुविधा: 11 अगस्त तक जमा करें कोटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा और आवासीय सुविधा: 11 अगस्त तक जमा करें कोटेशन
Tue, 08 Aug 2023 08:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को अब उच्च शिक्षा लेना आसान होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड ने ऐसे 12 बच्चों को सुविधा देगा। इन्हें केवल आवासीय सुविधा ही मिलेगी। इसके लिए 11 अगस्त तक कोटेशन सहित आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनिक कल्याण बोर्ड ने भूतपूर्व सैनिकों की वीरनारियों, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, व्यावसायिक शिक्षा और प्रबंधन कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई के लिए 12 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा देगा।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने बताया कि शिक्षण सत्र 2023-24 में 6 छात्राओं और 6 छात्रों को सुविधा मिलेगी। बता दें कि विद्यार्थियों को केवल आवासीय सुविधा दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने रायपुर शहर में संचालित छात्रावासों को इसके लिए 11 अगस्त तक कोटेशन सहित आवेदन पत्र मंगाए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीएमएचओ ऑफिस के पास मोतीबाग रोड, शास्त्री चौक रायपुर से संपर्क किया जा सकता है। जानकारी के लिए फोन नं.- 0771-2237449 या मोबाईल नं.- 89855-45694 से अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन