{"_id":"6369fb31d0de90223a7a5b81","slug":"chhattisgarh-revenue-minister-jaisingh-on-survey-of-pl-punia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : राजस्व मंत्री जय सिंह बोले-कांग्रेस प्रभारी की विधायक परफॉर्मेंस रिपोर्ट को नहीं मानता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : राजस्व मंत्री जय सिंह बोले-कांग्रेस प्रभारी की विधायक परफॉर्मेंस रिपोर्ट को नहीं मानता
Tue, 08 Nov 2022 02:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:28 PM IST
सार
पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के जरिए विधायकों के परफॉर्मेंस को लेकर सर्वे कराए जाने की बात सामने आई थी। इसमें कई विधायकों परफॉर्मेंस पर सवाल उठे थे। उनके परफार्मेस को अच्छा नही बताया गया था। इसके साथ ही पीएल पुनिया ने कांग्रेस की हारी हुई विधानसभा सीटों पर दौरा किया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की विधायकों की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि, वे उनकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। दूसरे विधायकों की परफॉर्मेंस क्या हैं, मुझे नहीं पता। अगर कोई मेरे बारे में बात करेगा तो मुझे उस रिपोर्ट की जरूरत नहीं है और न ही हम उस रिपोर्ट को मानते हैं। राजस्व मंत्री एक दिवसीय बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनिया जी ने सर्वे कब कराया, जानकारी नहीं
कोरबा विधायक और कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल ने विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सही नहीं होने के सवाल पर कहा कि, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ प्रभारी की रिपोर्ट में क्या है, ये भी नहीं पता है। मैं उस रिपोर्ट से सहमत भी नहीं हूं। पुनिया जी ने यह सर्वे कब और किससे कराया, ये भी जानकारी नहीं है। विधायकों के परफॉर्मेंस में क्या है, किसने तैयार किया है, ये भी नहीं पता है।
विज्ञापन
पुनिया के सर्वे में कई विधायकों के परफॉर्मेंस पर सवाल
दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के जरिए विधायकों के परफॉर्मेंस को लेकर सर्वे कराए जाने की बात सामने आई थी। इसमें कई विधायकों परफॉर्मेंस पर सवाल उठे थे। उनके परफार्मेस को अच्छा नही बताया गया था। इसके साथ ही पीएल पुनिया ने कांग्रेस की हारी हुई विधानसभा सीटों पर दौरा किया था। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे बातचीत की और फिर रणनीति बनाई थी।
रैली की अनुमति देना या न देना प्रशासन का काम
मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की हुंकार रैली को परमिशन देना या नहीं देना जिला प्रशासन का काम है। जानकारी मिली है कि धार्मिक आयोजनों की भी अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में नियम से हटकर कोई काम करते हैं, तो प्रशासन अपना काम करेगा। कहा कि स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश में जाकर रैली निकालें। किस तरह से लोगों को कुचल दिया गया और महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, सब जानते हैं।