Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Recruitment for 1,501 posts in state power companies, apply like this

छत्तीसगढ़: स्टेट पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sat, 07 Nov 2026 05:20 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की तीनों स्टेट पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू। डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर समेत कई पदों पर होगी नियुक्ति। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Recruitment for 1,501 posts in state power companies, apply like this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की तीनों स्टेट पावर कंपनियों में कुल 1,501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बड़ा अवसर है। इस प्रक्रिया में द्वितीय श्रेणी के 195 पद तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कुल 1,306 पद शामिल किए गए हैं। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर  की रात 11:55 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न श्रेणियों के पदों का विवरण
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वाधिक 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रेणी के रखे गए हैं। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के कुल 167 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। कनिष्ठ अभियंता के इन पदों में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए 124 पद, ट्रांसमिशन कंपनी के लिए 32 पद और जनरेशन कंपनी के लिए 11 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में सहायक अभियंता के कुल 152 पद भी शामिल हैं। सहायक अभियंता के इन पदों को विभिन्न तकनीकी शाखाओं में विभाजित किया गया है, जिनमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और सिविल ब्रांच शामिल हैं।
विज्ञापन


तकनीकी और चिकित्सा क्षेत्र के पद
अभियान के माध्यम से कई अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें प्रोग्रामर, शिफ्ट केमिस्ट, फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता के पदों को शामिल किया गया है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के संवर्ग में अटेंडेंट प्लांट, फायर अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, सहायक लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर सहित कई पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती पावर कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया और पात्रता के नियम
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही भरकर जमा करने होंगे। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई के जरिये आसानी से कर सकेंगे। भर्ती विज्ञापन की शर्तों के अनुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सभी विज्ञापित पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed