{"_id":"60d8b0438ebc3e9eb00d9947","slug":"chhattisgarh-raipur-police-solved-10-year-old-murder-case-who-killed-a-man-not-to-reveal-about-his-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनाह: मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनाह: मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना'
Sun, 27 Jun 2021 10:37 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:37 PM IST
सार
संतोष ने बताया कि 2011 के दौरान वह देर रात धान के खेत में अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने गया था। उस दौरान वहां से गुजर रहे सेन ने दोनों को देख लिया और उनके रिश्ते के बारे में गांव वालों को बताने की धमकी दी। ऐसे में संतोष ने लोकेश की मदद से बेल्ट से गला घोंटकर सेन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दस साल पुराने हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक आरोपी ने बातों ही बातों में अपने दोस्त को बताया कि उसने 2011 के दौरान रायपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने रविवार (27 जून) को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान संतोष यादव उर्फ घनश्याम (30) और उसके साथी लोकेश यादव (32) के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिले के फरहादा गांव में जनवरी 2011 के दौरान रायपुर के कोसरंगी गांव निवासी लेखराम सेन (40) की हत्या कर दी गई थी। संतोष यादव ने फरहादा गांव में एक ढाबे पर अपने दोस्त को बातों ही बातों में बताया कि उसने 2011 में सेन की हत्या की थी। कुछ दिन बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई। उन्होंने कुछ दिन पहले संतोष से पूछताछ की।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश की मदद से जनवरी 2011 के दौरान सेन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को फरहादा गांव में धान के एक खेत में फेंक दिया था।
पुलिस को दिए अपने बयान में संतोष ने बताया कि 2011 के दौरान वह अपने मामा के घर गया था। वहां उसकी एक लड़की से से गई थी। गांव में देर रात धान के खेत में वह अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने गया था। उस दौरान वहां से गुजर रहे सेन ने दोनों को देख लिया और उनके रिश्ते के बारे में गांव वालों को बताने की धमकी दी। ऐसे में संतोष ने लोकेश की मदद से बेल्ट से गला घोंटकर सेन की हत्या कर दी।