{"_id":"5b49ca544f1c1b58488b47c8","slug":"chhattisgarh-pot-of-gold-coins-found-during-earth-digging-relates-from-12th-century-yadav-dynasty","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सड़क की खुदाई में मिले 12वीं सदी के सोने के सिक्के, यादव वंश के समय थे प्रचलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सड़क की खुदाई में मिले 12वीं सदी के सोने के सिक्के, यादव वंश के समय थे प्रचलित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जमीन की खुदाई करते वक्त 12वीं सदी के सोने के सिक्के मिले हैं। वहां सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस बात की जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी है। जिले के कलेक्टर नीलकंठ तेकम का कहना है कि सड़क की मरम्मत करते वक्त 10 जुलाई को एक मटका मिला था। उसमें 57 सोने के सिक्के, एक चांदी का सिक्का और एक सोने की बाली मिली है।
विज्ञापन
यह कार्य कोरकोटी और बेटमा गांव के बीच चल रहा था। उन्होंने कहा कि कोरकोटी के सरपंच नेहरूलाल बाघेल ने शनिवार को उन्हें मटका और सामग्री सौंपी। कलेक्टर ने बताया कि खुदाई का काम करते वक्त एक महिला मजदूर को जमीन के कुछ फीट नीचे दबा मटका मिला। उसने ये बात बाकी मजदूरों को बताई। इसके बाद गांव वालों को भी इस बात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच करने पर पता चलता है कि सिक्के 12 वीं या 13 वीं सदी के हैं। सिक्कों के शिलालेख पर एक आलेख लिखा है। जो कि यादव वंश के समय प्रचलित था। जिनका विधर्भ (वर्तमान में महाराष्ट्र) पर शासन था। बाद में यादव राज्य का विस्तार दंडकण्य तक हुआ जिसमें बस्तर क्षेत्र (वर्तमान में छत्तीसगढ़) के सात जिले शामिल थे। कलेक्टर ने आगे कहा कि राज्य पुरातात्विक विभाग सिक्कों की जांच करेगा।
विज्ञापन