{"_id":"5d1dce6f8ebc3e3ce56274ce","slug":"chhattisgarh-one-naxal-arrested-in-bastar-two-surrendered-in-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बस्तर में एक इनामी नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में दो ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बस्तर में एक इनामी नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में दो ने किया आत्मसमर्पण
Thu, 04 Jul 2019 03:31 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है और दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल और जिला बल के संयुक्त दल ने एक इनामी नक्सली सदाराम नेताम को गिरफ्तार किया है। वहीं सुकमा जिले में दो नक्सलियों मड़कम देवा (22) और मुचाकी देवा (23) ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आज बड़गांव थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद बीएसएफ और जिला बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। बाद में दल ने पिपली गांव में घेराबंदी कर नेताम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेताम मिलिट्री कंपनी नंबर छह के अंतर्गत मिलिट्री प्लाटून नंबर एक का सदस्य है। नेताम पर दो लाख रूपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नेताम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत कई अपराध में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में राज्य में सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस के सामने दो नक्सलियों मड़कम देवा और मुचाकी देवा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मड़कम देवा के सिर पर एक लाख रूपए का इनाम था।