फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Old man dies due to unknown vehicle collision in Sakti

Sakti: पैदल जा रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Tue, 18 Apr 2023 08:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Apr 2023 08:24 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम चलता रहा। हसौद तहसीलदार ने परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप में उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन
chhattisgarh Old man dies due to unknown vehicle collision in Sakti
हादसे के बाद मौके पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में मंगलवार को एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गई। बुजुर्ग पैदल ही घर से दुकान के लिए निकले थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाया। साथ ही परिजनों को मुआवजा राशि देकर जाम खत्म कराया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किकिरदा गांव निवासी लक्ष्मण भारद्वाज (70) अपने घर से दुकान जाने के लिए पैदल निकाला था।  इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा राशि की मांग और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंचे हसौद तहसीलदार बीएल कुर्रे ने ग्रामीणों को समझाते हुए लक्ष्मण भारद्वाज के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप में उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed