फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh old man dies due to beating of dj operator

हत्यारोपियों का जुलूस: गाना बजाने लेकर भड़का डीजे संचालक, साथियों को बुलाकर घराती-बरातियों को पीटा, एक की मौत

Wed, 30 Nov 2022 05:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Nov 2022 05:27 PM IST
सार

आरोपियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को बुरी तरह से पीटा। इस हमले में बारात में आए गणेश पाटले और उसका नाती प्रियांशु पाटले पर भी हमला किया गया। इसमें बुजुर्ग गणेश पाटले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh old man dies due to beating of dj operator
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शादी कार्यक्रम के दौरान डीजी पर मनपसंद गाना बजवाना लोगों को भारी पड़ गया। लोगों की फरमाइश से भड़के डीजे संचालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद गेस्ट हाउस का दरवाजा बंद कर घराती और बरातियों की लाठी-डंडे, रॉड से पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट से एक बराती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर उनका सड़क पर जुलूस निकाला। मामला बलौदबाजार जिले का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो डीजे संचालक ने बुलाए साथी
जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित नयन दास स्मृति परिसर में 27 नवंबर की रात शादी कार्यक्रम था। इसमें मुंगेली से बारात आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान फंक्शन में आए लोग नाचने को लेकर डीजे संचालक से मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने लगे। इस पर संचालक से विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डीजे संचालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसमें शहर के आपराधिक किस्म के भी कई लड़के शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गेस्ट हाउस का गेट बंद कर लोगों को पीटा
सभी ने साजिश करते हुए गेस्ट हाउस का मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद बाहर निकलने वाले घराती और बरातियों से मारपीट करने लगे। यह देखकर शादी में आए कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया और रोकने लगे। इस पर आरोपी करण बंजारे, पंकज बंजारे, पिंटू बजारे सहित अन्य लड़के अंदर लाठी-डंडा, पत्थर और लोहे की रॉड से घुस गए। वहां मौजूद सभी लोगों को बुरी तरह से पीटा जाने लगा। इस हमले में गणेश पाटले और उसका नाती प्रियांशु पाटले पर भी हमला किया।


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
किसी तरह से प्रियांशु ने भागकर जान बचाई, लेकिन गणेश पाटले को गंभीर चोट आई। इसके साथ ही कई अन्य लोग भी बुरी तरह से चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी सचिंद्र चौबे, एसडीओबी सुभाष दास, कोतवाली प्रभारी यदुमणि सिदार, साइबर सेल प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पहले सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान मुंगेली निवाली गणेश पाटले (60) की मौत हो गई। 

अब तक 14 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और एक नाबालिग सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का सड़क पर जुलूस भी निकाला और उन्हें पैदल कोर्ट तक लेकर पहुंचे। पकड़े गए आरोपियों में नितेश टंडन उर्फ निक्कू, पूनम कौशल उर्फ लल्लू, गिरीश टंडन उर्फ कलुवा, निखिल चेलक, लल्ला टंडन, सागर बंजारे, टाइगर टंडन, खिलेश्वर बांधे, पिंटू बंजारे, मनोज बंजारे, करण बंजारे, पंकज बंजारे, राधे टंडन शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed