फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: NSUI workers burn effigy of Assam CM Sarma, said- 'Hooligans are stopping Nyay Yatra'

छत्तीसगढ़: NSUI कार्यकर्ताओं ने असम CM सरमा का जलाया पोस्टर, कहा- 'न्याय यात्रा को रोकने कर रहे गुंडागर्दी'

Wed, 24 Jan 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा को रोकने के आरोप में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस और प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा का जमकर विरोध किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: NSUI workers burn effigy of Assam CM Sarma, said- 'Hooligans are stopping Nyay Yatra'
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने असम सीएम का पोस्टर जलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा को रोकने के आरोप में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस और प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा का जमकर विरोध किया है। नारेबाजी के साथ ही असम के सीएम का पोस्टर जलाया है। 
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने बताया कि भारत देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।  यात्रा को जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा यात्रा को रोकने लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, उनके गुंडे यात्रा के बैनर फाड़ रहे है, यात्रा में चल रही गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जनता से ना मिल पाए इसलिए बैरिकेट लगाकर यात्रा को शहर में घुसने नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी को शंकर देव मंदिर जाने से रोक के हेमंत बिसवा सरमा अधर्म कर रहे हैं। अभिषेक कसार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके विरोध में युवा कांग्रेस ने भारत देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की तस्वीर जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दूबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शब्बीर खान, शहर कांग्रेस महामंत्री अविनय दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, शहर कांग्रेस सचिव मोहसीन खान, जिला महासचिव सत्तार चौहान, पश्चिम विधानसभा महासचिव पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक, अमित सरकार, हिमांशु जैन, यश साहू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed