{"_id":"62998aa017aac83512132cfa","slug":"chhattisgarh-news-snake-sitting-in-washing-machine-panic-among-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: वाशिंग मशीन में बैठा था 6 फीट लंबा सांप, देखते ही घर वालों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: वाशिंग मशीन में बैठा था 6 फीट लंबा सांप, देखते ही घर वालों के छूटे पसीने
Fri, 03 Jun 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:44 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि सांप छह फीट लंबा था। राजुकमार ने बताया कि रोज की तरह वे और घरवाले काम में लगे हुए थे। तभी एक सांप घर में प्रवेश कर गया और वाशिंग मशीने के अंदर घुस कर बैठ गयाI
विज्ञापन
snake
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते मौसम और मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ में लोगों के घरों से सांप निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। खासकर कोरबा जिले से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच बीते गुरुवार को यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले राजकुमार के घर से सांप निकला। सांप वाशिंग मशीन के अंदर फन फैलाए बैठा था, जिसे देखकर घर वालों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
छह फीट लंबा था सांप
बताया जा रहा है कि सांप छह फीट लंबा था। राजुकमार ने बताया कि रोज की तरह वे और घरवाले काम में लगे हुए थे। तभी एक सांप घर में प्रवेश कर गया और वाशिंग मशीने के अंदर घुस कर बैठ गया, इससे घरवालों की जान हलक में अटक गई। इसके बाद सांपों को पकड़ने वाली टीम को सूचना दी गई। उन्होंने वाशिंग मशीन से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
ग्रामीण के घर पर निकला सांप
ऐसी ही एक घटना पंडरीपानी से सामने आई। यहां एक ग्रामीण के घर पर रात करीब 11 बजे सांप घुस गया। विषैले सांप के घर में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद 12 बजे सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। कोसाबाड़ी में भी एक कार्यालय में सांप के घुसने की सूचना मली। उसे भी सर्पमित्रों ने काबू में लेकर जंगल में छोड़ दियाI
विज्ञापन